जॉब्स

Railway Vacancy 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी की सौगात, करीब 2.5 लाख पद खाली

  • Contributed by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2023, 06:43 PM IST

Railway Recruitment 2023, Railway 2.5 Vacancy 2023: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि रेलवे में करीब 2.5 लाख पदों पर भर्ती की जानी है।

Image

Railway Recruitment 2023

Photo : iStock

Railway Recruitment 2023, Railway 2.5 Vacancy 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे जल्द ही 2.4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में मुख्य रूप से सुरक्षा कर्मचारी, सहायक स्टेशन मास्टर (ASM), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (NTPC), और टिकट कलेक्टर (TC) पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Railway Recruitment 2023: लाखों पदों पर होगी भर्ती

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सभी जोन को मिलाकर रेलवे में ग्रुप सी पोस्ट में कुल 2,48,895 पद खाली हैं। वहीं, ग्रुप 'A' और 'B' में कुल 2,070 पद खाली हैं। जारी सूचना के अनुसार, सबसे अधिक 32,468 पद उत्तरी जोन में खाली हैं। वहीं, पूर्वी जोन में 29,869, पश्चिमी जोन में 25,597 और सेंट्रल जोन में 25,281 पद खाली हैं।

How to Apply online for Railway Recruitment 2023

  • रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • फिर आरआरबी क्षेत्र या आरआरसी या मेट्रो रेल का चयन करें।
  • अब उस क्षेत्र या विभाग का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • फिर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Railway Recruitment 2023: कई पदों के लिए अधिसूचना जारी

रेलवे विभाग ने हाल ही में आरपीएफ में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 9739 पद, सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियन ग्रेड के 27019 पद, ग्रुप डी के 62907 पद और 798 RPF रिक्तियों और 9500 RPF की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article