Railway Recruitment 2023, BLW Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeblw.in पर 25 नवंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।
BLW Apprentice Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिल के कुल 374 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आईटीआई के 300 पद और नॉन आईटीआई के 74 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं व आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
BLW Apprentice Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
नॉन आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आयु 15 साल से 22 साल और
आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। ध्यान रहे कि आईटीआई अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।
How to Apply for BLW Apprentice Recruitment 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeblw.in पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फिर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके सबमिट कर दें।
BLW Apprentice Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी रेलवे अप्रेंटिसशिप के लिए apprenticeblw.in पर 25 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
