जॉब्स

Railway Apprentice Recruitment 2024: रेलवे में 5600 से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

RRC NFR Apprentice Recruitment 2024: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे में कुल 5600 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।

Image

रेलवे में बंपर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

RRC NFR Apprentice Recruitment 2024: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे में कुल 5647 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।

रेलवे में अप्रेंटिस के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

NFR Apprentice Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • अप्रेंटिस के पद पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर NFR Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Railway Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे के नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI Certificate रखने वाले ही इसके लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं।

बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें 15 साल से ज्यादा उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसमें उम्मीदवारों की उम्र की गणना 3 दिसंबर 2024 के आधार पर होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article