जॉब्स

Railway Recruitment 2025: रेलवे में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास करें आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2025: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के कुल 1007 पदों की रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइ secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वायरमैन समेत विभिन्न पदों पर कुल 1007 रिक्तियों पर भर्ती (Railway Apprentice Vacancy) की जाएगी। जिसमें नागपुर डिवीजन के 919 पद और वर्कशॉप मोतीबाग के लिए 88 पद शामिल हैं। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 4 मई तक का समय दिया जाएगा। यहां आप रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए।

Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Railway Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Railway Apprentice Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

बता दें यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिस ट्रेड में आपको अप्रेंटिसशिप करनी है उसमें मैट्रिकुलेशन और आईटीआई अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंटेशन वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Railway Apprentice Salary: मिलेगा इतना स्टाइपेंड

रेलवे अप्रेंटिसशिप के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन की मानें तो 2 साल आईटीआई कोर्स वालों को 8050 रुपये और 1 साल आईटीआई कोर्स वालों को हर महीने 7,700 रुपये दिए जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article