Punjab Police Recruitment 2023, Punjab Police Sub Inspector Recruitment 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 7 फरवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी निर्धारित की गई है।
Punjab Police Bharti 2023: कितने पद खाली
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 288 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। बता दें कि पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
Punjab Police SI Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय सा संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
How to apply for Punjab Police Sub Inspector Recruitment 2023
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पंजाब पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 1746 रिक्त पदों पर भी भर्ती की जानी है। इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी। योग्य अभ्यर्थी 8 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
