Punjab Police Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं क लिए बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर 13 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यहां पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
Punjab Police Recruitment 2025
Punjab Police Constable Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के कुल 1746 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों में डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के 1261 पद और आर्म्ड पुलिस कैडर के 485 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Punjab Police Constable Bharti 2025: कौन कर सकेगा अप्लाई
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for Punjab Police Recruitment 2025
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
- फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Punjab Police Constable Application 2025: कितना देना होगा शुल्क
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
