जॉब्स

Punjab Police Recruitment 2023: सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर नौकरी का शानदार मौका, 7 फरवरी से करें आवेदन, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 1, 2023, 12:59 PM IST

Punjab Police Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। पंजाब पुलिस विभाग ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जारी कर दिया है।

Image

Police Recruitment 2023

Punjab Police Recruitment 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Punjab Police Vacancy 2023: कितने पद खाली

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, पंजाब पुलिस में कांस्टेबल (Constable) के 1746 और सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) के 144 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपए और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 35,400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

Punjab Police Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

पंजाब पुलिस में नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट होना चाहिए। वहीं, कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

Punjab Police Exam 2023: ऐसे होगा चयन

पंजाब पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

Punjab Police Notification 2023: एप्लीकेशन की डेट

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 15 फरवरी से 8 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने की तारीख 7 फरवरी से 28 से फरवरी 2023 तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटफिकेशन जरूर चेक कर लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article