PSSSB Posts Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, PSSSB ने 710 पटवारी पदों के लिए 2 अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया खत्म कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों को sssb.punjab.gov पर आवेदन करने का मौका दिया गया था। यह भर्ती अभियान कुल 710 पटवारी पदों को भरेगा। फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 अप्रैल, 2023 है।
सामान्य वर्ग के लिए, आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। ईएसएम और आश्रित श्रेणियों के लिए 200 रुपये और पीएच / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
PSSSB पटवारी भर्ती 2023: आवेदन और फीस जमा करने के स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट करें।
इसके बाद अपना PSSSB का आवेदन फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।
यहां से फीस जमा करने की प्रक्रिया की तरफ आगे बढ़ा जा सकता है।
योग्यता मानदंड (एलिजीब्लिटी क्राइटीरिया): पीएसएसएसबी उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है और साथ ही मैट्रिक तक एक विषय के रूप में पंजाबी भाषा का अध्ययन भी किया होना चाहिए।
