PNB Recruitment 2025 Vacancies: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- pnbindia.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बता दें, ये नौकरी तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल होगी, लेकिन चयनति लोगों को 1.75 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी प्रति माह दी जाएगी। जानें कौन कब तक सकता है आवेदन, कितने पदों पर हो रही है भर्ती
पीएनबी भर्ती 2025
चयनित अभ्यर्थियों को उनकी नौकरी की अवधि के दौरान 1.75 लाख रुपये का निर्धारित मासिक वेतन दिया जाएगा, जो किसी भी लागू कर कटौती के अधीन होगा।
PNB Recruitment 2025 Apply Online Last Date
इच्छुक उम्मीदवार (PNB Recruitment 2025 Last Date) 22 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
आईबीपीएस की अधिसूचना में अंग्रेजी में जो कहा गया है, उसका अनुवादित रूप पढ़ें "नियुक्ति पूरी तरह से तीन साल की निश्चित अवधि के लिए संविदात्मक प्रकृति की है और वह बैंक में पुनर्नियुक्ति या कार्यकाल विस्तार के लिए पात्र नहीं होंगे। अनुबंध अवधि पूरी होने पर उनकी नियुक्ति स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। उक्त अवधि पूरी होने के बाद अनुबंध समाप्त करने के लिए बैंक द्वारा संचार जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।"
इसमें साफ कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया नहीं जाएगा, और तीन साल के बाद आपकी सेवा समाप्त हो जाएगी। अगर आप इच्छुक हैं, तो जानें कैसे करना होगा आवेदन
PNB Recruitment 2025: How to apply
PNB Recruitment 2025 Apply Online का तरीका नोट करें।
- PNB's official website pnbindia.in पर जाएं।
- 'Recruitment' सेक्शन में जाएं अब 'Engagement of Psychologists as Teleconsultants' पर क्लिक करें।
- PNB Recruitment 2025 Notification Download करें, इसे अच्छे से पढ़ लें, इसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंं
कैसे होगा सेलेक्शन
अगर आप ये PNB Recruitment 2025 Application Form भरते हैं, तो इंटरव्यू/इंटरैक्शन (ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से) होगा। और किसका इंटरव्यू होगा ये बैंक तय करेगा, इसके लिए बैंक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों को जांचेगा।
कुल दो पदों पर भर्ती की जाएगी, पहला चुना गया आवेदक तुरंत अपनी जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि दूसरा 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेगा।
