जॉब्स

OSSSC Teacher Recruitment 2024: शिक्षक के पद पर नौकरी पाने का मौका, 2600 से ज्यादा वैकेंसी

Odisha Teacher Recruitment 2024: ओडिशा सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की ओर से शिक्षकों के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से 2629 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 25 अप्रैल 2024 तक का समय है।

Image

ओडिशा में टीचर की वैकेंसी

Photo : iStock

Odisha Teacher Recruitment 2024: टीचिंग फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। ओडिशा सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की ओर से शिक्षकों के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से 2629 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ओडिशा में शिक्षकों के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरु हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 25 अप्रैल 2024 तक का समय है। इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2024 है। इसमें ऑनलाइन आप्लाई करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

OSSSC Teacher Recruitment: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Vacancies के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर OSSSC Odisha Teachers Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Register here के लिंक पर जाएं।
  • अब मोबाइल नंबर और इमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन के बाद प्रिंट लेना न भूलें।

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी एसटी और महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना पड़ेगा। फीस ऑनलाइन मोड में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा कर सकते हैं।

योग्यता और आयु

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि डिग्री संबंधित सब्जेक्ट में होनी चाहिए।वहीं बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उस्र 38 साल होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article