OSSSC Teacher Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने टीचर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर 1 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।
OSSSC Teacher Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसटी और एससी विकास, एम एंड बीसीडब्ल्यू विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (साइंस-पीसीएम), टीजीटी (साइंस-सीबीजेड), संस्कृत टीचर, हिंदी टीचर, फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) सहित टीचर के कुल 2629 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for OSSSC Teacher Recruitment 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
OSSSC Teacher Recruitment 2024: ऑनलाइन करें अप्लाई
योग्य अभ्यर्थी ओडिशा टीचर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
