जॉब्स

OSSC Recruitment 2024: इस राज्य में निकली 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 92000 से ज्यादा

OSSC Recruitment 2024 Sarkari Naukri for 12th Pass: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। ओडिशा में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 324 पदों पर भर्तियां होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट- ossc.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

ओडिशा सरकारी नौकरी

Photo : iStock

OSSC Recruitment 2024 Sarkari Naukri for 12th Pass: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की तरफ से 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट- ossc.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 324 पदों पर भर्तियां होगी।

ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

OSSC Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ossc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर OSSC Recruitment 2024 Sarkari Naukri के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

OSSC Recruitment 2024 Sarkari Naukri for 12th Pass यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में दो परीक्षाएं होंगी। दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। वेरिफिकेशन दौर के दौरान मूल डॉक्यूमेंट ले जाना अनिवार्य है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article