जॉब्स

OSSC CHSL Recruitment 2024: ओडिशा सीएचएसएल एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

OSSC CHSL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

OSSC CHSL Recruitment 2024

OSSC CHSL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 27 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

OSSC CHSL Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा में ग्रुप सी के कुल 324 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 188 पद, एसईबीसी के लिए 2 पद, एससी के लिए 60 पद और एसटी के लिए 74 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

How to apply for OSSC CHSL Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कब है परीक्षा

OSSC CHSL Group C Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article