ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी में ग्रैजुएट ट्रेनी के 871 पदों पर भर्ती, ongcindia.com पर 22 अक्टूबर तक करें अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:31 PM IST

ONGC Recruitment 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने ग्रैजुएट ट्रेनी के 871 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 22 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ONGC Recruitment 2022

ओएनजीसी ने ग्रैजुएट ट्रेनी के 871 पदों पर भर्ती निकाली है।

ONGC Recruitment 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने ग्रैजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ओएनजीसी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर 22 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू की गई है।

ONGC Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओएनजीसी में E1 लेवल के तहत इंजीनियरिंग और जियोसाइंस डिस्प्लिन में ग्रैजुएट ट्रेनी के 871 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 375 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 225 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 129 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 60 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 82 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 रुपए से 180000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

End of Feed