ONGC Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: ओएनजीसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ONGC Apprentice Recruitment 2025) खबर है। तेल और प्राकृतिक निगम ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के 2623 पदों पर भर्ती निकाली है योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (ONGC Apprentice Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2025 है। यहां आप औएनजीसी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2600 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी
ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन
तेल और प्राकृतिक निगम के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रामाणपत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए बीई, बीटेक, बीकॉम, बीएससी या बीबीए की डिग्री भी अनिवार्य है।
ONGC Apprentice Age Limit: ओएनजीसी अप्रेंटिस के लिए एज लिमिट
ओएनजीसी के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कैटेगिरी वाइज विशेष छूट दी गई है। जिसमें एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल, जबकि दिव्यांगजनों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
ONGC Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाए
- होमपेज पर जाकर Apply For ONGC Apprenticeship 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
ONGC Apprentice Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं बल्कि डायरेक्ट किया जाएगा। यहां अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
