जॉब्स

Odisha Teacher Recruitment 2023: ओडिशा में जूनयर टीचर के 20 हजार पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 11, 2023, 03:07 PM IST

Odisha Teacher Recruitment 2023, OSEPA Junior Teacher Notification 2023: ओडिशा में जूनियर टीचर के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन से जुड़ी जानकारी जरूरी चक कर लें।

Image

Odisha Junior Teacher Recruitment 2023

Photo : iStock

Odisha Teacher Recruitment 2023, OSEPA Junior Teacher Notification 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने जूनियर टीचर के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ओडिशा टीचर भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर 13 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Odisha Junior Teacher Recruitment 2023: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम के राज्य में जूनियर टीचर के कुल 20000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Odisha Junior Teacher Notification 2023: प्राइमरी लेवल के लिए योग्यता

प्राइमरी लेवल पदों पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 और प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा/ 4 वर्षीय बी.एल.एड./ 10+2 और शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा)/ ग्रेजुएशन और प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी का ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा- I (OTET- I) पास होना अनिवार्य है।

Odisha Junior Teacher Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

वहीं, कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए ग्रेजुएशन के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड/ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 1 वर्षीय बीएड/ 12वीं के साथ बीएलएड या 12वीं के साथ 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed./B.Sc.Ed. आदि होना चाहिए। साथ ही ओडिशा पात्रता परीक्षा-II (OTET-2) भी उत्तीर्ण किया हो।

Odisha Junior Teacher Exam 2023: ऐसे होगा चयन

ओडिशा में जूनियर टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा का कार्यक्रम तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर 13 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article