जॉब्स

NPCIL Recruitment 2024: सरकारी कंपनी में ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर बंपर वैकेंसी, जानें कब और कहां करें अप्लाई

NPCIL Trade Apprentice Recruitment 2024: सरकारी कंपनी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। संबंधित ट्रेड में ITI Certificate रखने वाले उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा।

Image

NPCIL में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

NPCIL Trade Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारत सरकार के अधीन आने वाली सरकारी कंपनी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। NPCIL में ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

NPCIL की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2024 को शुरू हो गई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 अप्रैल 2024 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

NPCIL Recruitment 2024 में ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर New Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब NPCIL Trade Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आगे Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 5: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2024 के लिए उम्र सीमा

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की तरफ से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 14 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

बात करें उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता की तो इसमें संबंधित ट्रेड में ITI Certificate रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 335 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article