NHSRCL recruitment 2025: सरकारी नौकरी की चाहत किसे नहीं होती है। हर युवा चाहता है कि उसे एक ऐसी नौकरी मिल जाए जिसमें रुतबा, पैसा, करियर की सुरक्षा सब कुछ हो। ये सभी चीजें सरकारी नौकरी में ही संभव हो पाती हैं। अगर आप भी ऐसी है नौकरी की तलाश में हैं तो हम आपको एक शानदार नौकरी के बारे में बता रहे हैं। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने जूनियर टेक्निलकल मैनेजर और असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 24 अप्रैल 2025 तक अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कैसे करना है आवेदन
नेशनल हाई स्पीड रेल में भर्ती चल रही है। जो अभ्यर्थी अच्छे पद पर जॉब ढूंढ रहे हैं, वो NHSRCL की वेबसाइट nhsrcl.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा।
NHSRCL Vacancy 2025: कुल कितने पद खाली
| पद का नाम | वैकेंसी |
| जूनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल) | 35 |
| जूनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) | 17 |
| जूनियर टेक्निकल मैनेजर (SNT) | 03 |
| जूनियर टेक्निकल मैनेजर | 04 |
| असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (आर्किटेक्चर) | 08 |
| असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर डाटाबेस (एडमिनिस्ट्रेटर) | 01 |
| असिस्टेंट मैनेजर (प्रोसिक्यूरमेंट) | 01 |
| असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) | 02 |
क्या चाहिए योग्यता
जूनियर टेक्निकल मैनेजर के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई/बीटेक की डिग्री संबंधित विषय के साथ होनी चाहिए। वहीं दो साल का अनुभव भी मांगा गया है। असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर आर्किटेक्चर पोस्ट पर आर्किटेक्चर में बैचलर की डिग्री में 4 साल का अनुभव मांगा गया है। असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के लिए बी.ई/बीटेक की डिग्री चाहिए।
कितनी होगी सैलरी
जूनियर टेक्निकल मैनेजर के पद 40000-140000 रुपये तक और असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर को 50000-160000 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है।
आयुसीमा
जूनियर टेक्निकल मैनेजर पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
