जॉब्स

इस बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रजुएट जल्द करें अप्लाई, सैलरी 30 हजार से ज्यादा

Nainital Bank Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: नैनीताल बैंक में कस्टमर सपोर्ट क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Nainital Bank Recruitment) सकते हैं। यहां आवदेन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (Nainital Bank Clerk Vacancy) गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2024 है। यहां आप नैनीताल बैंक के क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Nainital Bank Recruitment 2024: इस बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी

Nainital Bank Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नैनीताल बैंक में कस्टमर सपोर्ट क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया (Nainital Bank Recruitment 2024) गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nanitalbank.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Nainital Bank Vacancy 2024) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हलद्वानी, देहरादून, रुड़की, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली, अंबाला और जयपुर के नैनीताल बैंक के ब्रांच में कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2024 है। यहां आप नैनीताल बैंक के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Nainital Bank Recruitment 2024: एजुकेशन क्वालिफिकेशन

नैनीताल बैंक के क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Nainital Bank Clerk Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले nanitalbank.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Nainital Bank Clerk Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Nainital Bank Clerk Vacancy: कैसे होगा चयन

नैनीताल बैंक के इन पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article