जॉब्स

NABARD Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, ग्रेड ए के कई पदों पर निकली भर्ती

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 5, 2023, 01:15 PM IST

NABARD Grade A Recruitment 2023, NABARD Assistant Manager Notification 2023: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी ibpsonline.ibps.in पर अप्लाई करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

NABARD Recruitment 2023

Photo : iStock

NABARD Grade A Recruitment 2023, NABARD Assistant Manager Notification 2023: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो NABARD भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 23 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरु की जा चुकी है।

NABARD Grade A Notification 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर के 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल वर्ग के 61 पद, एससी के 22 पद, एसटी के 12 पद, ओबीसी के 41 पद और ईडब्ल्यूएस के 14 पद शामिल हैं।

NABARD Grade A Eligibility: कौन कर सकेगा अप्लाई

असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

NABARD Grade A Exam 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। यह प्रीलिम्स परीक्षा 16 अक्टूबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

NABARD Grade A Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बैंक में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 23 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article