जॉब्स

NABARD Bank Recruitment 2024: बैंक में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 37000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

NABARD Bank Office Attendant Recruitment 2024: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की तरफ से ऑफिसर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 108 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

Image

नाबार्ड बैंक में नौकरी पाने का मौका

Photo : Times Now Digital

NABARD Bank Office Attendant Recruitment 2024: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की तरफ से ऑफिसर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 108 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। 10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है।

नाबार्ड बैंक की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 2 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

NABARD Recruitment ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nabard.org पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Career Notices के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर NABARD Office Attendant Group C Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।

स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NABARD Office Attendant Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

NABARD Vacancy Application Fees: कितनी है फीस?

नाबार्ड बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए फीस 500 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के अलावा दिव्यांग वर्ग वाले 50 रुपये फीस जमा करके आवेदन कर सकेंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

NABARD Office Attendant Eligibility: योग्यता और सैलरी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Office Attendant के पद पर 10वीं पास की योग्यता रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स की 18 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 17270 रुपये से 37,770 रुपये तक मिलेंगे। इनमें कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article