जॉब्स

Mumbai University Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा

Mumbai University Recruitment 2024: टीचिंग फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई मैं असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और प्रोफेसर समेत कई पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कल 152 पदों पर भर्तियां होंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Mumbai University में वैकेंसी

Mumbai University Recruitment 2024: यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई की तरफ से प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समिति के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें कुल 152 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस योग्यता आदि के डिटेल्स चेक कर लें।

यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2024 से जारी है। इसमें 7 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Mumbai University Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply for Assistant Professor & Other Posts के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • लास्ट में आवेदन फार्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।

इन पदों पर होगी भर्तियां

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 152 पदों पर भारतीय की जाएंगी जाएगी। इसमें डीन ऑफ फैकल्टी के चार पदों पर, प्रोफेसर के 21 पदों पर, असिस्टेंट प्रोफेसर या असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 73 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

सैलरी डिटेल्स

असिस्टेंट प्रोफेसर या असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने सैलरी के तौर पर 57,700 रुपसे से 1,44,200 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कई तरह के सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article