जॉब्स

MUMBAI METRO Recruitment 2024: मुंबई मेट्रो में सरकारी नौकरी का मौका, डायरेक्ट इंटरव्यू से मिलेगी जॉब

MUMBAI METRO Recruitment 2024: मुंबई मेट्रो में नौकरी का शानदार मौका आया है। mmrcl.com पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार कई पदों को भरा जाएगा, अगर आप भी मुंबई मेट्रो में नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो इस लेख से जानें कौन किस पद पर किस तारीख से पहले आवेदन कर सकता है।

Image

मुंबई मेट्रो भर्ती 2024 (image - canva)

MUMBAI METRO VACANCY 2024 Notification, MUMBAI METRO Recruitment 2024 Apply Online: मुंबई में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह मौका आपके काम का है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MUMBAI METRO VACANCY 2024) ने विभिन्न पदों का भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। जानें किन पदों पर निकली है नौकरी, कौन कर सकता है (MUMBAI METRO Jobs 2024) आवेदन, क्या है अंतिम तारीख। बता दें, आवेदन के लिए उम्मीदवारों को Mumbai Metro Official Website mmrcl.com पर जाने की जरूरत है।

MUMBAI METRO Recruitment 2024 Date

मुंबई मेट्रो में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार (MUMBAI METRO Recruitment 2024 Apply Online Last Date) 12 अक्टूबर 2024 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

MUMBAI METRO Recruitment 2024 Post Detail

डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) 01
डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस सेफ्टी) 01
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) 01
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (RS) 02
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सेफ्टी) 01
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (HR) 01
असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशंस) 01
असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशंस/लेबर कॉम्पलिएंस) 01
डिप्टी इंजीनियर (सेफ्टी) 01
जूनियर इंजीनियर-II 01

MUMBAI METRO Recruitment 2024 Official Website

अभ्यर्थी मुंबई मेट्रो में निकली इस सरकारी नौकरी के लिए (MUMBAI METRO Recruitment 2024 Apply Online) mmrcl.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MUMBAI METRO Recruitment 2024 Age Limit, उम्र सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35-40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 सितंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।

MUMBAI METRO Recruitment 2024 Salary

  • डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 80 हजार रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 70 हजार रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी इंजीनियर के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये
  • जूनियर इंजीनियर के लिए 35,280 रुपये से लेकर 67,920 रुपये

MUMBAI METRO Recruitment 2024 Selection

उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा, लेकिन इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article