MPPSC Mining Inspector Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 20 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 नवंबर निर्धारित की गई है।
MPPSC Mining Inspector Notification 2023: कितना मिलेगा वेतन
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में माइनिंग इंस्पेक्टर के कुल 19 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 6 पद, ईडब्ल्यूएस के 2 पद, ओबीसी के 5 पद, एससी के 4 पद और एसटी के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 28700 रुपए से 91300 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा।
MP Mining Inspector Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
एमपी माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for MPPSC Mining Inspector Recruitment 2023
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर माइनिंग इंस्टेपक्टर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
MPPSC Mining Inspector Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
एमपी माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 20 अक्टूबर से 19 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
