MPPSC MO Recruitment 2024: एमपी में मेडिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

MPPSC MO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in या फिर mponline.gov.in पर 30 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MPPSC MO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर (MO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in या फिर mponline.gov.in पर 30 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर निर्धारित की गई है।

MPPSC MO Recruitment 2024

MPPSC MO Recruitment 2024

MPPSC MO Notification 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 895 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 151 पद, एससी के लिए 90 पद, एसटी के लिए 421 पद, ओबीसी के लिए 151 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 82 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed