MPPSC FSO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 27 अप्रैल 2025 तक आयोग की वेबसाइट mponline.gov.in और mppsc.mp.gov.in पर 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है।
MPPSC FSO Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 28 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पद, ओबीसी के लिए 38 पद, एससी के लिए 16 पद और एसटी के लिए 28 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में बैचलर्स/मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for MPPSC FSO Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
MPPSC FSO Application 2025: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी एमपीपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, राज्य के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
