MPESB Group 5 Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) ने ग्रुप 5 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
MPESB Group 5 Vacancy 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट सहित 4852 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 17 जून 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी होगा।
MPESB Group 5 Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
ग्रुप 5 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। बता दें कि इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर सकते है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
How to apply online for MPESB Group 5 Recruitment 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर MPESB Group 5 Recruitment 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
एमपी ग्रुप 5 भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
