जॉब्स

MPESB Group 4 Recruitment 2023: इस विभाग में 12वीं पास के लिए बंपर नौकरी, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 7, 2023, 05:49 PM IST

MPESB Group 4 Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

MPESB Recruitment 2023

Photo : iStock

MPESB Group 4 Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

MPESB Group 4 Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 3047 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 2 जुलाई 2023 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

MPESB Group 4 Eligibility: कौन कर सकेगा आवेदन

मध्यप्रदेश में इस सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिग्री और डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

How to apply online for MPESB Group 4 Recruitment 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर MPPEB Group 4 Recruitment 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
MPESB Group 4 Exam 2023: देना होगा इतना शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article