MPESB Group 3 Recruitment 2024, Sarkar Naukri: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Group 3 Recruitment) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार व टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (MPESB Group 3 Vacancy) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 अगस्त को लिंक एक्टिव कर (MPESB Sub Engineer Vacancy) दिया जाएगा। आवदेन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2024 है। यहां आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 24 अगस्त तक का समय (MPESB Group 3 Manchitrakar Vacancy) दिया जाएगा। यहां आप एमपीईएसबी के इन पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MPESB Group 3 Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी
मध्य प्रदेश कर्मचारी सेलेक्शन बोर्ड के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डायरेक्ट 276 व संविदा के आधार 2 पदों व बैकलॉग के 5 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।MPESB Sub Engineer Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
एमपीईएसबी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्ती किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर आईटीआई का सर्टिफिकेट अनिवार्य है। यहां पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवरों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।MPESB Group 3 Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB Group 3 Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
