जॉब्स

Sarkari Naukri 2023: इस विभाग में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए शानदार नौकरी, जल्द करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 12, 2023, 03:46 PM IST

Ministry of Defence Recruitment 2023: रक्षा मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स अभ्यर्थियों के लिए नौकरी निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश मे हैं तो ग्रुप सी पदोंं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri 2023

Photo : iStock

Ministry of Defence Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रक्षा मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी निकाली है। योग्य अभ्यर्थी रक्षा मंत्रालय में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 25 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2023: ग्रुप सी पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लोअर डिवीजनल क्लर्क, कुक, अकाउंटेंट, मकैनिक और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित 119 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपए से 81000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Govt Job 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स भी आवेदन कर सकते हैं।

How to apply online for Ministry of Defence Recruitment 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ग्रुप सी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांंगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
Sarkari Bharti 2023: ध्यान रखें ये बात

योग्य अभ्यर्थी ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmepune.edu.in पर 4 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article