Employment News: 4000 से अधिक युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में मिलेंगे रोजगार, जानें क्या है CM शिवराज का प्लान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 7, 2023, 12:27 PM IST

Madhya Pradesh Employment News Rojgar Samachar: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना में पर्यटन विभाग प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लाया है। पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाली 800 से अधिक संस्थाओं ने प्रदेश के 4 हजार से अधिक युवाओं को इस योजना में लाभ देने की पहल की है।

Madhya Pradesh Employment News Rojgar Samachar: पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावना और स्टार्टअप शुरू करने का सपना संजोए युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सीखो- कमाओं योजना में पर्यटन विभाग प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लाया है। पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाली 800 से अधिक संस्थाओं ने प्रदेश के 4 हज़ार से अधिक युवाओं को इस योजना में लाभ देने की पहल की है।

Madhya Pradesh Employment News Rojgar Samachar

4000 से अधिक युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में मिलेंगे रोजगार के अवसर

बड़े होटल और संस्थान से जुड़ने का अवसर

पर्यटन विभाग में सीखने वाले युवाओं को देश और प्रदेश के बड़े होटल और संस्थान से जुड़ने और काम करने का सुलभ अवसर मिलेगा। क्रिसेंट स्पा एंड वाटर पार्क इंदौर, होटल ताज भोपाल, ओरछा पैलेस ओरछा, सीएआरडी भोपाल, लेक सिटी इंटरटेनमेंट, ट्रैवल इंडिया टूरिज्म, ध्रुव एडवेंचर, होटल रिडीशन भोपाल सहित विभिन्न प्रसिद्ध होटल और संस्थान प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे।

End of Feed