जॉब्स

लखनऊ कौशल महोत्सव में बोले सीएम योगी, दो करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 08:55 PM IST

Lucknow Kaushal Mahotsav: सीएम योगी ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अयोजित दो दिवसीय 'लखनऊ कौशल महोत्सव' के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आने वाले सालों में प्रदेश के दो करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार स जोड़ने की बात कही।

Image

Yogi Adityanath

Lucknow Kaushal Mahotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने सीएम अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग शुरू की है। इससे प्रदेश के साढ़े सात लाख युवाओं को जोड़ेंगे। विश्विद्यालय और महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले युवाओं को अप्रेंटिसशिप स्कीम के तहत आधा मानदेय सरकार और आधा मानदेय इंडस्ट्री देगी। उनको हम अनुभवजन्य कार्य और नई ट्रेनिंग के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत एक बड़ा अभियान चल रहा है। सारे अभियान को मिलाकर जब हम कार्य करेंगे तो आने वाले तीन-चार वर्ष में प्रदेश के दो करोड़ से अधिक युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी और रोजगार से जोड़ने में सफल रहेंगे।

सीएम योगी ने रविवार को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अयोजित दो दिवसीय 'लखनऊ कौशल महोत्सव' के समापन समारोह संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में 112 कंपनियों का आना इस बात को साबित करता है कि हमारे पास पोटेंशियल है। हजारों नौजवानों को नौकरी और रोजगार के साथ जोड़ने की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के स्केल को स्किल से जोड़ने का अभियान है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन की घोषणा की थी तो लोगों को यह लगता था कि यह मिशन क्या कर पाएगा। आज करोड़ों नौजवानों की भावनाओं को इस मिशन ने एक नई उड़ान, पहचान और मंच दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 6 वर्ष के अंदर 16 लाख युवाओं का पीएम कौशल विकास मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और श्रम एवं सेवा योजन के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट किया है।

स्किल डेवलपमेंट पर होगा काम

सीएम योगी ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले हमारी सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के यूवाओं को स्किल डेवलपमेंट के साथ जोड़ने का एग्रीमेंट किया है। इसके माध्यम से 35 हजार युवाओं को ऑन जॉब और एप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में आने वाली हर एक इंडस्ट्री से यह बात कही है कि वह किसी न किसी इंस्टीट्यूशन को अपने साथ जोड़ें। जहां इंडस्ट्री लगाएं वहां के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट में अपना योगदान दें। अब हमारे युवा को पलायन नहीं करना पड़ेगा। उसे उसके गांव और उसके जनपद में रोजगार प्राप्त होगा। इससे प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन की भूमिका का निर्वहन कर सकेगा।

एक फैमली एक आई कार्ड शुरू कर रहे हैं

सीएम योगी ने कहा कि अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की वजह से ही अगले तीन से चार वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं के लिए नौकरी की संभावना यूपी में होने वाले निवेश से बन रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक फैमली एक आई कार्ड शुरू करने जा रही है। इसके माध्यम से हम प्रदेश के हर एक परिवार की मैपिंग करने जा रहे हैं। इससे हम एक क्लिक पर जान लेंगे कि शासन की कौन सी योजना और रोजगार किस परिवार को नहीं मिला है और उसे वह उपलब्ध कराएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article