जॉब्स

Sarkari Naukri 2023: यहां नर्सिंग ऑफिसर के 1291 पद खाली, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 05:39 PM IST

Sarkari Naukri 2023, KGMU Recruitment 2023: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर 10 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri 2023

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2023, KGMU Nursing Officer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर 10 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।

KGMU Job Notification 2023: कितना मिलेगा वेतन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 510 पद, ओबीसी के 348 पद, ईडब्ल्यूएस के 128 पद, एससी के 279 पद और एसटी के 26 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

KGMU Nursing Officer Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

केजीएमयू में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नौकरी के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

KGMU Nursing Officer Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा

केजीएमयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 अंको के सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

KGMU Nursing Officer Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी केजीएमयू नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article