जॉब्स

Teacher Recruitment 2023: यहां सरकारी टीचर के 25998 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2023, 02:41 PM IST

JSSC Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आोयग ने प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

Teacher Recruitment 2023

Photo : iStock

JSSC Jharkhand Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आोयग (JSSC) ने प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 8 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख 7 सितंबर निर्धारित की गई है।

Jharkhand Teacher Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक के कुल 25998 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इंटरमीडिएट लेवल पर चयनित अभ्यर्थियों 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट लेवल पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी।

JSSC Teacher Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

झारखंड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स / बीएलएड / बीएड आदि की डिग्री होनी चाहिए।

JSSC Jharkhand Sarkari Naukri 2023: ऐसे होगा चयन

झारखंड में शिक्षक के इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल तीन प्रश्न पत्र होंगे, जिसमें कुल 400 अंको के 400 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

Jharkhand Teacher Job 2023: ऑनलाइन करें अप्लाई

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अगस्त से 7 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article