JSSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों को झारखंड सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) जल्द ही शिक्षक, सिपाही, महिला पर्यवेक्षक व पैरा मेडिकल स्टाफ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (Jssc Upcoming Vacancy) वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Jssc Upcoming Vacancy 2024 Notification) की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निश्चित समयसीमा के भीतर इसे संपन्न करवाने के लिए निर्देश दिया था।
JSSC Recruitment 2024: इस राज्य में 35000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
Jssc Upcoming Vacancy: किस विभाग में कितनी वैकेंसी
| स्नातकोत्तर प्रशिक्षित प्रतियोगिता परीक्षा | 1868 |
| झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य स्नातक लेवल परीक्षा | 15001 |
| झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य इंटरमीडिएट लेवल परीक्षा | 11000 |
| झारखंड पैरा मेडिकल परीक्षा | 2532 |
| झारखंड सामान्य स्नातक प्रतियोगिता परीक्षा | 2025 |
| झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा | 921 |
| झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा | 904 |
| महिला सुपरवाइजर | 488 |
| झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियगिता परीक्षा | 153 |
