जॉब्स

JKSSB SI Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

Jammu Kashmir Police Sub Inspector Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। जम्मू कश्मीर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 669 सब इंस्पेक्टर की भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

Image

जम्मू कश्मीर पुलिस में वैकेंसी

Jammu Kashmir Police Sub Inspector Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। जम्मू कश्मीर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 669 सब इंस्पेक्टर की भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर निकाली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। बता दे कि इस भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे बताएं स्टेप्स को ध्यान में रखें।

JKSSB SI Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर JKSSB SI Recruitment 2024 Application के ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है।
  • ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें।

Jammu Kashmir Police SI Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Application Fees

इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। इसमें जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को 700 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। वही एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 600 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में हो सकता है।

योग्यता और आयु सीमा

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वही उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article