Jharkhand Teacher Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: झारखंड सरकार मे शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Jharkhand Teacher Vacancy) खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही प्रारंभिक स्कूलों में सहायक शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। बीते बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान प्रारंभिक स्कूलों के सहायक शिक्षक संवर्ग नियमावली 2023 के स्वीकृति दे (Jharkhand PRT Teacher Vcancy) दी गई है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शिक्षक की भर्ती के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षक के करीब 50 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि भर्ती प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित (Jharkhand TGT Teacher Vacancy) की जाएगी। पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया में 25,996 शिक्षकों व दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया में 24004 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
Jharkhand Teacher Vacancy 2023: झारखंड के 50000 शिक्षक के पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भर्ती प्रक्रिया साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी। आयोग के करीबी सूत्रों के मुताबिक जून के अंत तक शिक्षक की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जीरा कर दिया जाएगा। हालांकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से संबंधित किसी प्रकार का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Jharkhand TGT/PGT Teacher Vacancy 2023: किस पद पर कितनी भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग शिक्षक के पदों पर भर्ती प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के लिए अलग अलग निकाली जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां आप पदों की संख्या देख सकेंगे।Jharkhand Teacher Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
झारखंड सरकार के प्राइमरी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही 2 साल का डीएलएड का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही झारखंड सरकार द्वारा आयोजित टीईटी व सीटीईटी की परीक्षा भी क्वालीफाई होना अनिवार्य है।वहीं टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.EL.ED/ B.ED की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा टीईटी व सीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
Jharkhand Teacher Age Limit: उम्र सीमा
झारखंड सरकार के शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।Jharkhand Teacher Vacancy 2023: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JSSC Jharkhand Teacher Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए फोन पर आ जाएगा।
- अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Jharkhand Teacher Vacancy 2023: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होता है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिए कम शुल्क निर्धारित होता है। यहां आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग व गूगल पे के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।Jharkhand Teacher Exam Question Paper: परीक्षा पैटर्न
झारखंड सरकार के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 और पेपर 2 क्वालीफाई करना अनिवार्य है। पेपर 1 सीबीटी मोड पर आयोजित किया जाता है। इसमें 200 मार्क्स के कुल 200 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होता है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य होते हैं।पेपर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी पेपर 2 के लिए पात्र होते हैं। पेपर 2 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स का होता। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत मार्क्स व अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 45 फीसदी मार्क्स चाहिए होंगे।
