जॉब्स

Jharkhand Teacher Recruitment 2023: झारखंड में टीचर के 25998 पदों पर भर्ती, jssc.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2023, 12:24 PM IST

Jharkhand JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी टीचर के 25598 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी अप्लाई करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

Jharkhand Teacher Recruitment 2023

Photo : iStock

Jharkhand JSSC Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सरकारी टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरु की जा चुकी है।

JSSC Teacher Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक के कुल 25998 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 400 अंकों के 400 सवाल पूछे जाएंगे।

Jharkhand Teacher Recruitment 2023: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

झारखंड में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for JSSC Teacher Recruitment 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर JTPTCCE 2023 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

JSSC Jharkhand Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

इंटरमीडिएट लेवल पर चयनित अभ्यर्थियों 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट लेवल पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article