जॉब्स

Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में क्लर्क की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से क्लर्क के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा।

Image

झारखंड हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 410 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसमें ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 मई 2024 तक का समय है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले योग्यता और सैलरी डिटेल्स देख सकते हैं।

Jharkhand HC Recruitment के लिए योग्यता

झारखंड हाईकोर्ट में क्लर्क बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है। बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा औऱ 35 साल से कम होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई?

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancy के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Jharkhand High Court Assistant/ Clerk Recruitment के लिंक पर जाएं।
  • अब Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।

सैलरी डिटेल्स

झारखंड हाईकोर्ट की इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article