जॉब्स

ITBP Recruitment Rally 2023: आईटीबीपी में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, जानें कब व कैसे होगा चयन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 07:31 PM IST

ITBP Recruitment Rally 2023, ITBP Constable Notification 2023: भारत सिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती रैली 2023 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

ITBP Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

ITBP Recruitment Rally 2023, ITBP Constable Notification 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। भारत सिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती रैली (ITBP Constable Recruitment Rally 2023) में शामिल हो सकते हैं। यह भर्ती रैली हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लिए की जा रही है।

ITBP Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में कांस्टेबल के कुल 620 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि भर्ती रैली का आयोजन 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा।

ITBP Constable Recruitment Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।

ITBP Constable Recruitment Rally 2023: इतना देना होगा शुल्क

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आईटीबीपी रिक्रूटमेंट सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को टेस्ट के लिए एक समय और तारीख दी जाएगी। बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article