जॉब्स

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के 297 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी से करें आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 12, 2023, 08:37 PM IST

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 15 फरवरी से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

ITBP Recruitment 2023

Photo : iStock

ITBP Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च निर्धारित की गई है।

ITBP Medical Officer Recruitment 2023: कितने पद खाली

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस में मेडिकल ऑफिसर के 107 पद, सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 185 पद सहित 297 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए।

ITBP MO Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए आयु 50 साल और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ITBP Recruitment 2023: ऐसे होगा चयन

आईटीबीपी में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन डॉक्यूमेंटेशन,, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्शन टेस्ट की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

ITBP Job Notification 2023: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी आईटीबीपी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 15 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article