जॉब्स

IPPB Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए निकली नौकरी, इस डेट से पहले करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 07:40 PM IST

IPPB Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IPPB Recruitment 2023

Photo : iStock

IPPB Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।

IPPB Executive Recruitment 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव के कुल 132 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 56 पद, ओबीसी के 35 पद, ईडब्ल्यूएस के 13 पद, एससी के 19 पद और एसटी के 9 पद शामिल हैं। एग्जीक्यूटिव पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

IPPB Executive Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

IPPB Executive Exam 2023: ऐसे होगा चयन

एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में सूचना तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी। इस पोस्ट के लिए भर्ती एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार की जाएगी। अगर आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो इस अवधि को दो या तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

IPPB Executive Application 2023: कितना देना होगा आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 300 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article