IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

IOB Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2025 है।

IOB Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (IOB Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 750 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IOB Apprentice Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 मार्च को लिंक एक्टिव किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2025 है। यहां आप आईओबी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IOB Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025

IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

IOB Apprentice Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा

इंडियन ओवरसीज बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed