जॉब्स

Indian Oil Recruitment: इंडियन ऑयल में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, जानें कैसे होगा चयन

Indian Oil Recruitment 2023 Jobs for 10th and 12th Pass: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की तरफ से अपरेंटिसशिप के पद पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Image

Indian Oil Recruitment 2023 Jobs for 10th and 12th Pass

Indian Oil Recruitment 2023 Jobs for 10th and 12th Pass: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की तरफ से अपरेंटिसशिप के पद पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन कंपनी (IOCL) की तरफ से टेक्शनीशियन और ट्रेड अपरेंटिसशिप के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगी। लास्ट डेट की बात करें तो उम्मीदवार 20 नवंबर 2023 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी की बात करें कुल पदों की संख्या 1720 है जिसमें अटेंडेंट ऑपरेटर के लिए 421 पदों को भरा जाना है। डिसिप्लिन केमिकल पद के लिए 345 पद, डिसिप्लिन मैकेनिकल के 189 पद और बॉयलर डिसिप्लिन मैकेनिकल के लिए 59 पदों को भरा जाएगा। एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा, ITI किए होने चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें।
  • आवेदन से जुड़ी जरूरी के सभी डॉक्यूमेंट्स सिग्नेचर,फोटो, आईडी प्रूफ अपलोड कर दें।
  • उसके बाद सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।अगर पेपर में उम्मीदवारों का अंक बराबर होता है, तो उनको आयु सीमा के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा।

कितनी आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 साल से लेकर अधिकतम आयु सीमा 24 साल होनी चाहिए। साथ ही OBC, SC, ST वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 5 साल की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article