जॉब्स

Indian Coast Guard Vacancy 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक के पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 06:38 PM IST

​​​​Indian Coast Guard Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने यहां पर 10 अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है। यहां आवेदन के लिए 08 सितंबर 2023 से लिंक एक्टिव किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

Indian Coast Guard Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड में वैकेंसी, देशें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

Indian Coast Guard Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Indian Coast Guard Vacancy) खबर है। हाल ही में इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने यहां पर 10 अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी ( Sarkari Naukri 2023) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टोर कीपर, नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेट्रॉनिक्स) समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 8 सितंबर से एक्टिव किया जाएगा।

Indian Coast Guard Vacancy: इन पदों पर वैकेंसी

बता दें इंडियन कोस्ट गार्ड के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 350 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 30 पद, यांत्रिक (मैकेनिकल) के 25 पद, यांत्रिक इलेक्ट्रिकल के 20 पद और यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Indian Coast Guard Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता

यहां आवदेन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। नाविक जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों पर आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।

Indian Coast Guard Vacancy 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. होमपपेज पर जाकर Indian Coast Guard Vacany 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. अब सबमिट पर क्लिक करें।
  8. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  9. भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन पर ए नजर डालें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article