Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Indian Coast Guard Navik Vacancy) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक के 260 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Coast Guard Navik Bharti 2024) सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 13 फरवरी से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2024 है। यहां इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक के लिए आवेदन शुरू
Indian Coast Guard Navik Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
भारतीय तटरक्षक बल के नाविक के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में फिजिक्स व मैथ्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आय़ु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2002 से 31 अगस्त 2006 तक किया जाएगा।Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
