Indian Bank Recruitment 2024: ग्रेजुएट के लिए खुशखबरी, इंडियन बैंक में 1500 वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Indian Bank Apprentice Recruitment 2024: इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्तियां निकली है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इसमें आवेदन के पात्र हैं।

Bank Job for Graduates: ग्रेजुएशन के बाद बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। इंडियन बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से अप्रेंटिस के खाली पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से Indian Bank में अप्रेंटिस के कुल 1500 पदों को भरा जाएगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा।

Indian Bank Job 2024

इंडियन बैंक में नौकरी पाने का मौका

बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तारीखों को जरूर ध्यान में रखें। इंडियन बैंक में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed