Indian Army Agniveer Admit Card 2023: इंडियन आर्मी यानी भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 को जारी कर दिया है। अग्निवीर परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 से कई क्षेत्रों में शुरू होगी। भारतीय सेना ने 17 अप्रैल, 2023 से 26 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाली अग्निवीर परीक्षा निर्धारित की है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करते हुए प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने अग्निवीर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए यहां दिए स्टेप्स का उपयोग कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें इंडियन आर्मी अग्निवीर प्रवेश पत्र
भारतीय सेना की आधिकारिक साइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर अग्निवीर के लिए लॉग इन लिंक को क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा और लॉग इन विवरण दर्ज करके इसे सब्मिट कर दे।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड करके आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
अग्निवीर योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी। अग्निवीर योजना के लिए चयन प्रक्रिया में तीन स्टेप शामिल होंगे। पहले चरण में देश भर के कई कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर एक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और चरण 2 में रैली स्थल पर एआरओ की ओऱ से भर्ती रैली शामिल होगी और अंतिम स्टेप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट का दौर होगा। प्रक्रिया के बाद भारतीय सेना मेरिट लिस्ट जारी होगी।
