जॉब्स

Indian Army में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी, चाहिए होगी ये योग्यता, जल्द करें आवेदन

Indian Army Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन आर्मी में ऑफिसर के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Indian Army Recruitment) खबर है। भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से लॉ ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी में ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी

Indian Army Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन आर्मी में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीवारों के लिए शानदार (Indian Army Recruitment) तोहफा है। भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से लॉ ग्रेजुएट के लिए भर्तियां (Indian Army Vacancy) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया और सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

इंडियन आर्मी के इस पद पर आवेदनकरने के लिए अभ्यर्ती किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा CLAT PG 2024 स्कोर होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी बार काउंसिल ऑफ इंडिया या किसी राज्य बार काउंसिल के साथ वकील के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए। यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।

Indian Army Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Army JAG Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Indian Army Vacancy: यहां देखें चयन प्रक्रिया

खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इंटरव्यू में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Indian Army Recruitment: ट्रेनिंग में इतनी सैलरी

इंडियन आर्मी के इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करना होगा। इस अवधि के दौरान भी अभ्यर्थियों को सैलरी दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article