जॉब्स

India Post GDS Recruitment 2023, Sarkari Naukri: डाक सेवक के 30041 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

India Post GDS Recruitment 2023, Sarkari Naukri: भारतीय डाक विभाग ने डाक सेवकों के 30 हजार 41 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline..gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

India Post GDS Recruitment 2023, Sarkari Naukri: डाक सेवक के पदों पर वैकेंसी, जानें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया

India Post GDS Recruitment 2023, Sarkari Naukri: डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी (India Post GDS Vacancy) खबर है। भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में डाक सेवक के कुल 30 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डाक सेवक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (India Post GDS Online) की जाएगी।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline..gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 3 अगस्त से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

India Post GDS Recruitment 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी

भारतीय डाक विभाग के इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डाक सेवक के कुल 30 हजार 41 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के कुल 3084 पदों पर, उत्तराखंड में 519, बिहार में 2300, छत्तीसगढ़ 721, दिल्ली में 22, राजस्थान मे 2031, हरियमाण के 215, हिमाचल प्रदेश में 418, जम्मू और कश्मीर में 300, झारखंड में 530, मध्य प्रदेश में 1565, केरल में 1508, पंजाब में 336, महाराष्ट्र में 3154, नॉर्थ ईस्टर्न में 500, ओडिशा में 1279, कर्नाटक में 2994 समेत अन्य राज्यों के डाक सेवकों के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

India Post GDS Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता

डाक सेवकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में मैथेमैटिक्स और इंग्लिश के साथ पास होना चाहिए। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

India Post GDS Recruitment 2023 Age Limit: आयु सीमा

भारतीय डाक सेवकों के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर छूट दिया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Notification For GDS Online Engagement Schedule 2023 For 30041 Posts लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

India Post GDS Vacancy: चयन प्रक्रिया

बता दें भारतीय डाक विभाग में डाक सेवक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। साथ ही मेरिट लिस्ट 10वीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article